सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   501 kg of flowers will be showered during Holi-Brahmotsav, devotees will rejoice.

Lakhimpur Kheri News: होली-ब्रह्मोत्सव में की जाएगी 501 किलो पुष्पों की वर्षा, झूमेंगे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
501 kg of flowers will be showered during Holi-Brahmotsav, devotees will rejoice.
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इस्कॉन मंदिर की ओर से 25 मार्च को सायं चार बजे से स्थानीय एलआरपी चौराहे के निकट स्थित मंदिर प्रांगण में फूलों की होली-ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में परम पूज्य संत भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज का प्रथम बार लखीमपुर आगमन इस उत्सव में होगा। इस्कॉन मंदिर, कानपुर के अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
Trending Videos

इस्कॉन लखीमपुर के संयोजक सुनील मुकुंद प्रभु, मीडिया प्रभारी नूतन मिश्रा एवं सह मीडिया प्रभारी स्पर्श सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रद्धा, प्रेम और आध्यात्मिक उल्लास का जीवंत उत्सव होगा, जिसमें भक्तजन रंगों की नहीं, बल्कि 501 किलोग्राम पुष्पों की मधुर वर्षा के बीच राधा-कृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आएंगे। कानपुर के भक्तों की कीर्तन मंडली द्वारा दिव्य संकीर्तन के साथ फूलों की वर्षा के बीच नृत्य इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के नित्य सेवक भक्तों को विशेष उपहार देकर कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed