सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An overbridge will be built at the Krishna Talkies railway crossing, providing relief from traffic jams

Lakhimpur Kheri News: कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
An overbridge will be built at the Krishna Talkies railway crossing, providing relief from traffic jams
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को मंजूरी दे दी है। फोरलेन के बाद ओवरब्रिज को स्वीकृति मिलना शहर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Trending Videos

सीडीओ अभिषेक कुमार के प्रयासों से यह प्रस्ताव मंजूर हुआ है। उन्होंने ही फोरलेन और ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। फोरलेन को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और अब आरओबी को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में श्रीकृष्णा रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से जाम की बड़ी समस्या बनी हुई है। ट्रेन गुजरने पर फाटक बंद होते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। संकटा देवी चौराहे से लालपुर बैरियर तक सिंगल रोड होने से स्थिति और खराब हो जाती है।
योजना के तहत संकटा देवी चौराहे से लालपुर बैरियर तक 3.65 किलोमीटर लंबी और 24 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क बनाई जानी है। इसके लिए अतिक्रमण चिह्नित कर लिया गया है और हटाने की प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित तीन लेन ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed