{"_id":"69c2d6d330d05724bd0b599b","slug":"lakhimpur-on-the-path-to-smart-city-navyug-plan-approved-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-171166-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट सिटी की राह पर लखीमपुर, नवयुग योजना को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट सिटी की राह पर लखीमपुर, नवयुग योजना को मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
नेहा राज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में अब नगर पालिका भी कदम बढ़ाने जा रही है। सरकार की नवयुग पालिका योजना के तहत लखीमपुर नगर पालिका क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिससे शहर का स्वरूप बदलने की उम्मीद है। इस योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू होगी।
नगर निकाय विकास विभाग की इस योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के अंतर्गत उत्सव भवन, ऑडिटोरियम और प्रदर्शनी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। शहर के पार्कों का विकास और विद्युत व्यवस्था का आधुनिकीकरण भी किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जैसे ही शासन स्तर से औपचारिक आदेश प्राप्त होंगे, नगर पालिका की तरफ से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना के लागू होने से न केवल शहर की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर और आधुनिक वातावरण मिलेगा। शहर के लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
योजना अच्छी है, लेकिन इसे समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरा करना जरूरी है। पहले भी कई योजनाएं अधूरी रह जाती हैं, इसलिए इस बार काम तय समय में पूरा होना चाहिए, ताकि आम लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
-नेहा राज, समाजसेवी
-- -- -- -- -- --
अगर उत्सव भवन, पार्क और ऑडिटोरियम जैसी सुविधाएं विकसित होती हैं तो शहर को नई पहचान मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह योजना अगर धरातल पर सही साबित हुई तो शहर की सुंदरता बढ़ जाएगी।
-अनुज गुप्ता सोनू्, व्यापारी
Trending Videos