सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   HPV vaccination is essential for the health of daughters

Lakhimpur Kheri News: बेटियों की सेहत के लिए जरूरी है एचपीवी टीका

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccination is essential for the health of daughters
गोला सीएचसी में किशोरी को एचपीवी वैक्सीन लगाते डॉक्टर। स्रोत:अस्पताल प्रशासन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ/पसगवां/फरधान। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले भर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
Trending Videos

गोला गोकर्णनाथ स्थित सीएचसी में मंगलवार को अभियान के पहले दिन हैदराबाद गांव निवासी किशोरी तान्या वर्मा को एचपीवी का टीका लगाकर शुरुआत की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक ऐसा कैंसर है, जिसकी समय पर टीकाकरण से प्रभावी रोकथाम संभव है। इस मौके पर डॉ. अजय वर्मा, डॉ. अशोक बिहारी, डॉ. आकांक्षा वर्मा, सचिन सिंह, बृजेन्द्र गिरी और अजीत पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी दो किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह टीका 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए सुरक्षित और प्रभावी है, जो उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मदद करता है।
फरधान सीएचसी में अभियान के पहले दिन 37 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। अधीक्षक अमित वाजपेई ने बताया कि यह अभियान तीन माह तक चलेगा। टीकाकरण के बाद किशोरियों को कुछ समय तक अस्पताल में निगरानी में रखा जा रहा है, जिसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

गोला सीएचसी में किशोरी को एचपीवी वैक्सीन लगाते डॉक्टर। स्रोत:अस्पताल प्रशासन

गोला सीएचसी में किशोरी को एचपीवी वैक्सीन लगाते डॉक्टर। स्रोत:अस्पताल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed