{"_id":"6a986b7d91571ecb1706a1d6","slug":"a-truck-loaded-with-gravel-overturned-near-the-weighbridge-a-major-accident-was-averted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183966-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धर्मकांटे के पास पलटा मौरंग लदा ट्रक, बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धर्मकांटे के पास पलटा मौरंग लदा ट्रक, बचा बड़ा हादसा
Thu, 03 Sep 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
धर्मकांटे के पास मौरंग भरा ट्रक पलटा। स्रोत:सोशल मीडिया
मितौली। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर इतवारी लाल धर्मकांटे के पास बुधवार को मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या दूसरा वाहन नहीं आया। इससे बड़ा हादसा बच गया।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सड़क किनारे मौरंग बिखरने से भीड़ जुट गई। कुछ देर तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताते हैं कि ट्रक झांसी से मौरंग लेकर मितौली आया था। धर्मकांटे पर तौल कराने के लिए चालक ट्रक को पीछे बैक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक पलट गया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।