फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के स्कूल में कत्ल और सुसाइड: सऊद ने निशात को मारी थीं चार गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटी पूरी कहानी

Wed, 23 Sep 2026 12:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 23 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के स्कूल में शिक्षिका की हत्या और आरोपी प्रेमी की खुदकुशी के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से फायरिंग का नया तथ्य सामने आया है। सऊद ने शिक्षिका निशात के सिर में चार गोलियां मारी थीं। निशात के तीन गोलियां सिर में फंसीं मिलीं जबकि  एक बालों में मिली है। सऊद को एक गोली लगी थी, जो सिर के आर-पार हो गई थी। सोमवार को स्कूल में एक युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Murder and suicide in school UP Saud shot teacher Nishat four times in head Reveal in post-mortem report
lakhimpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखीमपुर खीरी जिले में चिल्ड्रेस एकेडमी में सोमवार को हुए गोलीकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से अहम खुलासा हुआ है। हमलावर सऊद ने शिक्षिका निशात फातिमा के सिर में चार गोलियां मारी थीं। पोस्टमॉर्टम में तीन गोलियां सिर के अंदर फंसी मिलीं, जबकि एक सिर से निकलकर बालों में फंस गई थी। वहीं, सऊद की मौत एक गोली लगने से हुई। उसने दाईं कनपटी पर गोली मारी थी, जो सिर को आर-पार करते हुए निकल गई।


सोमवार को चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल में शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े 11 बजे मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) ने हिदायतनगर निवासी शिक्षिका निशात फातिमा (26) को गोलियां मार दी थीं। 
Murder and suicide in school UP Saud shot teacher Nishat four times in head Reveal in post-mortem report
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कागजी कार्यवाही पूरी होने में समय लगने के कारण देर रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद दोनों का पोस्टमॉर्टम हो सका। रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षिका के सिर में चार गोलियां लगी थीं। इनमें दो सिर के ऊपरी हिस्से और दो पिछले निचले हिस्से में गर्दन के ठीक ऊपर लगी थीं। चारों गोलियां शरीर को आर-पार नहीं कर सकीं। 
Murder and suicide in school UP Saud shot teacher Nishat four times in head Reveal in post-mortem report
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांचवीं गोली पर सवाल 
घटना के बाद अधिकारियों ने मौके से चार खोखे और एक कारतूस मिलने की बात कही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शिक्षिका को चार और सऊद को एक गोली लगने की पुष्टि के बाद कुल पांच गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में मौके से मिले चार खोखों के बीच पांचवें खोखे का न मिलना जांच का अहम बिंदु बन गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder and suicide in school UP Saud shot teacher Nishat four times in head Reveal in post-mortem report
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है कि पांचवीं गोली का खोखा मौके पर क्यों नहीं मिला। घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस इन्हें पूरे घटनाक्रम से जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। खासतौर पर शिक्षिका को लगी चार गोलियों और मौके से बरामद खोखों की संख्या के अंतर की भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Murder and suicide in school UP Saud shot teacher Nishat four times in head Reveal in post-mortem report
शिक्षिका निशात की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार देर रात आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शिक्षिका को चार गोलियां लगने की बात सामने आई है, जबकि सऊद को एक गोली लगी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। पांच गोलियां चलने के बाद मौके से चार खोखे मिलने की बात सामने आई है। पांचवें खोखे के बारे में भी जांच की जा रही है। डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed