फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Priyanka Goswami of the Izzatnagar Railway Division to showcase her prowess at the Asian Games

यूपी: इज्जतनगर मंडल की प्रियंका गोस्वामी एशियाई खेलों में दिखाएंगी दम, रेलवे और बरेली का बढ़ा मान

Wed, 23 Sep 2026 10:29 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 23 Sep 2026 10:29 AM IST
सार

इज्जतनगर रेल मंडल की खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी जापान में हो रहे 20वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह रेस वॉक की खिलाड़ी हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं बुधवार से शुरू होंगी। प्रियंका दो ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं और वर्ष 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
Priyanka Goswami of the Izzatnagar Railway Division to showcase her prowess at the Asian Games
एथलीट प्रियंका गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल जगत में बरेली का नाम एक बार फिर रोशन होने जा रहा है। जापान में आयोजित हो रहे 20वें एशियाई खेलों में रेलवे के इज्जतनगर मंडल की खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। एशियाई खेलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है, जिसको लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। इज्जतनगर डिवीजन में ओएसडी स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत प्रियंका इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा करने वाली प्रियंका रेस वॉक की शानदार खिलाड़ी हैं। वह अब तक दो ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुकी हैं और वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी इन उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें इस वर्ष देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया है। फिलहाल, मुख्य मुकाबलों से पहले वह बैंगलोर में अपने अभ्यास में पूरी शिद्दत से जुटी हुई थीं।
विज्ञापन


प्रियंका का खेल का सफर काफी संघर्ष और प्रेरणा से भरा रहा है। उन्होंने वर्ष 2012 से मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम से अपने अभ्यास की शुरुआत की थी। शुरुआत में वह जिम्नास्टिक खेलती थीं, लेकिन एथलेटिक्स के प्रति उनके गहरे आकर्षण ने उन्हें रेस वॉक के सफर से जोड़ दिया। उनके साथ लंबे समय तक अभ्यास करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुनाल ने बताया कि जूनियर चैंपियनशिप के समय से ही प्रियंका की प्रतिभा साफ झलकने लगी थी, जिसके बाद से वह लगातार राष्ट्रीय कैंपों का हिस्सा रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई खेलों में भाग लेने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी 
उनके करियर में कुछ वर्ष ऐसे भी आए जब उन्हें गंभीर चोटों (इंजरी) का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रियंका ने कभी हार नहीं मानी। अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने पहले टोक्यो और फिर पेरिस ओलंपिक के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका के परिवार में उनके माता-पिता और एक छोटा भाई है, जिनकी प्रेरणा और समर्थन हमेशा उनके साथ रहा है। इज्जतनगर मंडल से एशियाई खेलों में भाग लेने वाली वह तीसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिससे पूरे शहर और रेलवे परिवार में गर्व का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed