फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   acident

मिनी ट्रक चालक की लापरवाह से हुआ हादसा : आरटीओ

Fri, 30 Sep 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे खमरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर प्राइवेट मिनी बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई थी। मिनी बस द्वारा ठेका परमिट की शर्तों का उल्लघंन किए जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आरटीओ संदीप कुमार पंकज ने बताया कि इस बस का 25 बार चालान किए जाने से स्पष्ट है कि इसका संचालन रोकने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
acident

विस्तार

लखीमपुर खीरी। लखनऊ मंडल के आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज बृहस्पतिवार को ऐरा पुल पर हुए दर्दनाक हादसे की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। आधे घंटे तक बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच की। बताया कि हादसे के पीछे मानवीय भूल और मिनी ट्रक चालक की लापरवाही कारण बनी। मिनी ट्रक की स्पीड ज्यादा थी। अचानक ब्रेक लगाने पड़े तो वाहन अनियंत्रित हो गया और बस से टकरा गया। बस द्वारा ओवरटेक किए जाने की बात से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि पुल का मार्ग मानक के अनुरूप है और चौड़ाई भी सात मीटर है। पुल पर कहीं ब्लैक स्पॉट नहीं पाया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे खमरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर प्राइवेट मिनी बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई थी। इसमें 10 यात्रियों की मौत हो गई थी और 39 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को लखनऊ मंडल के आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज बृहस्पतिवार को घटनास्थल की जांच करने ऐरा पुल पर पहुंचे। उनके साथ एआरटीओ प्रवर्तन आरके चौबे और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी भी मौजूद रहे। उन्होंने सबसे पहले पुल के मानक की जांच पड़ताल की, जो सही मिला। पुल के दोनों साइड में एक-एक मीटर का फुटपाथ भी मिला और कोई ब्लैक स्पॉट भी नहीं मिला।
विज्ञापन

आरटीओ ने बताया कि ओवर स्पीड मिनी ट्रक से बचने के लिए बस चालक ने भी कोशिश की होगी। लेकिन अनियंत्रित हो चुके मिनी ट्रक की चपेट में बस आ गई। गनीमत रही कि बस पुल से नीचे नदी में नहीं गिरी। मिनी बस द्वारा ठेका परमिट की शर्तों का उल्लघंन किए जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जांच में दोषी पाए जाने पर बस मालिक के विरूद्घ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस ऑपरेटर्स को परिवहन निगम से अनुबंध कराकर यात्रियों को ले जाने का दिया संदेश
लखीमपुर खीरी। आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज ने बताया कि डग्गामार वाहनों के विरुद्ध दो अक्तूबर तक विशेष जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को संदेश दिया कि जो ठेका परमिट के बावजूद फुटकर सवारियां ढोते हैं, वो परिवहन निगम (रोडवेज) से अनुबंध कर लें। उन्होंने कहा कि अनुबंध के लिए नई शर्ते लागू की गई हैं। इससे वह लोग कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे।

दुर्घटनाग्रस्त बस का 25 बार हो चुका चालान
लखीमपुर खीरी। ऐरा पुल पर हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई यात्रियों से भरी प्राइवेट बस यूपी 31 एटी 2251 का 25 बार चालान हो चुका है, लेकिन लखीमपुर में एक बार भी चालान नहीं किया गया। लखनऊ में चार बार, सीतापुर में नौ बार, ट्रैफिक पुलिस द्वारा 12 बार चालान किया गया। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि इतनी बार नियमों के उल्लघंन में बस का चालान किए जाने के बावजूद इसका संचालन कैसे किया जा रहा था। लखीमपुर के परिवहन विभाग द्वारा एक बार भी चालान नहीं हुआ। आरटीओ संदीप कुमार पंकज ने बताया कि इस बस का 25 बार चालान किए जाने से स्पष्ट है कि इसका संचालन रोकने का प्रयास किया गया। इस मामले की भी जांच कर रहे हैं कि लखीमपुर में इस बस का एक बार भी चालान क्यों नहीं हुआ। जांच पूरी होने के बाद इस बस का परमिट निरस्त करने के लिए धारा 86 की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed