फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shops springing up in no-vending zones and on footpaths.

Lakhimpur Kheri News: नो-वेंडिंग जोन और फुटपाथ पर सज रहीं दुकानें

Fri, 14 Aug 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 14 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shops springing up in no-vending zones and on footpaths.
धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर में नो-वेंडिंग जोन और सड़कों के फुटपाथ पर दुकानें सज रहीं हैं, इससे आवागमन प्रभावित है और लोगों को जाम की समस्या का सामना करने पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से दुकानदारों की सुविधा और शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर वेडिंग जोन निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर ही ठेले, पटरी और अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति है। इसके बावजूद शहर के कई हिस्सों में दुकानदार निर्धारित वेंडिंग जोन की बजाय सड़क और फुटपाथ पर दुकानें सजा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका ने हीरालाल धर्मशाला चौराहा पर फ्लाईओवर के नीचे नो-वेंडिंग जोन घोषित कर रखा है। इसके बावजूद यहां दुकानें सजी हुईं हैं। हालांकि नगर पालिका अक्सर अभियान चलाकर इस स्थान को खाली करवाता है और जुर्माना भी लगाया जाता है। इसके बावजूद फिर दुकानें लग जाती हैं।
विज्ञापन


खीरी रोड विकास भवन के पास, गुरु गोविंद सिंह चौक से बस स्टेशन रोड और मेडिकल कॉलेज भवन तक फुटपाथ पर दुकानदारों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसके अलावा अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित है। गांधी विद्यालय के पास वाहनों की मरम्मत सड़क पर ही होती है। कचहरी मार्ग, मेन रोड, मेला रोड, संकटा देवी चौराहा, स्टेशन रोड, सराफा बाजार वाला मार्ग समेत कोई मुख्य मार्ग ऐसा नहीं है जो अतिक्रमण से अछूता न हो। इस वजह से हर मार्ग पर लोग दिन में कई बार जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटपाथ पर कब्जे से पैदल चलना मुश्किल
सड़क और फुटपाथ पर दुकानें लगने से पैदल चलने वालों के लिए जगह कम पड़ गई है। कई जगह लोगों को वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर चलना पड़ता है। बाजार में दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन खड़े होने से सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है। पहले से सड़क पर लगी अस्थायी दुकानों के कारण सीमित जगह बचती है, उस पर वाहनों की पार्किंग यातायात व्यवस्था को प्रभावित करती है। नतीजतन व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन जाती है।
------------
नगर पालिका ने इन स्थानों पर बनाए हैं वेंडिंग जोन...

-गुरु गोविंद सिंह चौक के पास

-अंबेडकर पार्क के आसपास

-कंपनी बाग के बाहर

-बेहजम रोड नहर पटरी के किनारे

-सौजन्य चौक के पास

-मेला मैदान धर्म कांटे के आसपास

-पुराना एसपी बंगला के किनारे

-एलआरपी चौराहा के पास
--------------
फोटो: 40
वेंडिंग जोन में ही लगनी चाहिए दुकानें

सड़क और फुटपाथ पर दुकानें लगने से पैदल चलने वालों को काफी परेशानी होती है। नगर पालिका ने जब वेंडिंग जोन निर्धारित किए हैं तो दुकानदारों को वहीं दुकानें लगानी चाहिए।
- विनय मिश्रा, समाजसेवी

फोटो: 41
फुटपाथ खाली कराए जाएं

कई जगह फुटपाथ पर दुकानें लगने के कारण पैदल चलने के लिए जगह नहीं बचती। नगर पालिका को नियमित अभियान चलाकर फुटपाथ और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराना चाहिए।
- डॉ.अब्दुल हक, चिकित्सक

फोटो: 42
शाम को सबसे ज्यादा होती है परेशानी

बाजार में शाम के समय भीड़ बढ़ जाती है। अगर सभी दुकानें निर्धारित वेंडिंग जोन में लगें और वाहनों के लिए भी उचित पार्किंग व्यवस्था हो तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
- नेहा राज, समाजसेवी

वर्जन


नो-वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वालों को चिह्नित किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकानों को निर्धारित स्थान पर संचालित कराया जाएगा।


-संजय कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका लखीमपुर

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

धर्मशाला चौराहे पर नो वेडिंग जोन में लगी दुकानें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed