{"_id":"6a7f5b788118fc647d087a47","slug":"kavach-version-40-to-be-installed-at-five-stations-on-the-pilibhit-mailani-rail-section-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-182459-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पीलीभीत-मैलानी रेलखंड के पांच स्टेशनों पर लगेगा कवच संस्करण-4.0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पीलीभीत-मैलानी रेलखंड के पांच स्टेशनों पर लगेगा कवच संस्करण-4.0
Fri, 14 Aug 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। पीलीभीत-मैलानी रेलखंड के पांच स्टेशनों पर भी कवच संस्करण-4.0 लगाया जाएगा। इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि कवच संस्करण 4.0 की व्यवस्था के तहत मंडल के पीलीभीत-मैलानी खंड के पांच स्टेशनों के अलावा कासगंज-इज्जतनगर के 12, इज्जतनगर-काठगोदाम नौ, लालकुआं-रामपुर के पांच, लालकुआं-काशीपुर के चार, रामनगर-कटघर के चार, भोजीपुरा-टनकपुर के नौ, पीलीभीत-शाहजहांपुर के चार, मंधना जंक्शन-ब्रह्मावर्त के एक स्टेशन सहित कुल 53 स्टेशन शामिल हैं।
कवच संस्करण 4.0 की स्थापना से इन रेलखंडों में ट्रेन परिचालन की निगरानी व संरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। कवच प्रणाली रेलगाड़ियों को अधिकतम अनुमेय गति पर सुरक्षित संचालन में सहायता करती है। घने कोहरे जैसी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में भी सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने में यह प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संवाद
पीलीभीत-मैलानी रेलखंड में हैं पांच स्टेशन
पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर पीलीभीत और मैलानी को छोड़कर माला, शाहगढ़, दूधियाखुर्द, पूरनपुर, सेहरामऊ कुल पांच स्टेशन हैं। इस रेलखंड में कवच प्रणाली पीलीभीत और मैलानी को छोड़कर पांचों स्टेशनों पर स्थापित होगी।