सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After the death of the teacher, the family reached the police station, alleging harassment.After the death of the teacher, the family reached the police station, alleging harassment.

Lakhimpur Kheri News: शिक्षामित्र की मौत के बाद परिजन थाने पहुंचे, प्रताड़ना का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
After the death of the teacher, the family reached the police station, alleging harassment.After the death of the teacher, the family reached the police station, alleging harassment.
शिक्षामित्र सविता की फाइल फोटो
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी शिक्षामित्र सविता ने खुद को आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजन थाने पहुंचे, जहां पर ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत कर समझौता कर अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos


सविता की शादी लखीमपुर से हुई थी। बाद में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया, तब से सविता मायके में रह रही थी। भाई संतोष शुक्ला ने बताया कि ससुराल वाले सविता को प्रताड़ित करते थे, इसकी वजह से क्षुब्ध होकर उसने मंगलवार को खुद को आग ली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव बुधवार को गांव पहुंचा। बृहस्पतिवार को मृतका का भाई अपने परिजन व साथियों के साथ थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपस में बात कर सशर्त समझौता कर लखीमपुर में अंतिम संस्कार कर दिया। नीमगांव थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि शिक्षामित्र सविता के परिजन थाने आए थे। दोनों पक्ष के लोग आपस में समझौता करते हुए अंतिम संस्कार के लिए चले गए। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed