सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncle and nephew brutally beaten up in Lakhimpur Kheri

पड़ोसियों ने ये क्या किया चाचा-भतीजे का हाल: लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, रात घर का दरवाजा पीटने पर हुआ विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Mar 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि अनमोल गुप्ता, उसकी पत्नी काव्या गुप्ता और उनके अन्य परिजनों ने मिलकर पीड़ित के परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए संजीव गुप्ता और उनके भतीजे पर्व गुप्ता पर लाठी डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया। 

Uncle and nephew brutally beaten up in Lakhimpur Kheri
घायल चाचा और भतीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित मोहल्ला बाजार प्रथम में बीती रात पड़ोसियों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के चाचा भतीजा जख्मी हो गए। मामले में गोली चलने की बात भी सामने आई लेकिन इसकी पुष्टि कहीं नहीं हो सकी। मामले में एक पक्ष स्मैक बिक्री के आरोप में जेल भी जा चुका है और कुर्की भी हो चुकी है। चर्चा हो रही है कि एक जिला बदर भी मामले में शामिल था लेकिन उसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी। मामले दोनों ओर से तहरीर दी गई हैं। 

Trending Videos

एक पक्ष के संजीव गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे मोहल्ले का ही एक युवक अनमोल गुप्ता किसी पड़ोसी का दरवाजा जोर जोर से पीट रहा था। जब संजीव के पिता ने बाहर आकर उसे ऐसा करने से मना किया तो अनमोल आगबबूला हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अनमोल गुप्ता, उसकी पत्नी काव्या गुप्ता और उनके अन्य परिजनों ने मिलकर पीड़ित के परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए संजीव गुप्ता और उनके भतीजे पर्व गुप्ता पर लाठी डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में चाचा भतीजा दोनों को काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर मौके पर मोहल्ले के ही हर्ष और पवन समेत कई लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने बीच बचाव किया।

उधर दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है, मामले में फायरिंग और एक जिला बदर अपराधी की इंट्री की पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया गया है संजीव के दूसरे पक्ष के अनमोल और उसकी पत्नी को पुलिस पहले मादक पदार्थ में जेल भेज चुकी है और उसके थारूपुरवा घर की कुर्की भी हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी का कहना है कि पड़ोसियों का विवाद है और कहीं भी गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है, मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed