{"_id":"69ab1c7d42650aec8c08e200","slug":"state-level-trials-for-yogasana-sport-to-be-held-in-lucknow-on-9th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-169751-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखनऊ में नौ को योगासन खेल का राज्य स्तरीय ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखनऊ में नौ को योगासन खेल का राज्य स्तरीय ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। योगासन खेल के राज्य स्तरीय चयन ट्रायल नौ मार्च को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होंगे। इसमें लखीमपुर खीरी सहित प्रदेश भर के पात्र खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित खिलाड़ी चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उप क्रीड़ाधिकारी मो. इरफान ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह चयन ट्रायल आयोजित कराया जा रहा है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप 2025-26 के लिए किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 17 से 21 मार्च 2026 तक सेक्टर-23 स्थित टेनिस हॉल, चंडीगढ़ में आयोजित होगी।
ट्रायल में पारंपरिक सोलो, आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर समेत चार इवेंट शामिल किए गए हैं। पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए 40 वर्ष तक, 40 से 50 वर्ष तथा 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि केवल पूर्णकालिक राज्य कर्मचारी खिलाड़ी निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कर ट्रायल में भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों से समय से पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
Trending Videos