सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UPSC: Sachin secured 785th rank and Akash secured 471st rank

यूपीएससी : सचिन ने 785वीं और आकाश ने पाई 471वीं रैंक

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
UPSC: Sachin secured 785th rank and Akash secured 471st rank
सचिन वर्मा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में जिले के दो युवाओं ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शहर की वाजपेई कॉलोनी निवासी सचिन वर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 785वीं व धौरहरा क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी आकाश निगम ने 471वीं रैंक हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद दोनों के घरों और गांव में खुशी का माहौल है।
Trending Videos

सचिन वर्मा ने बताया कि उनके दिवंगत बाबा प्रताप चंद्र वर्मा का सपना था कि वह सिविल सेवा में जाएं। उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद तैयारी शुरू की। उन्होंने लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर खीरी से 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से बीए प्रोग्राम में स्नातक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सफलता उन्हें कई प्रयासों के बाद मिली। मैं पांच बार सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुआ। कई बार असफलता मिली, लेकिन हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और विश्वास से आखिरकार सफलता मिली।
सचिन के पिता जगदीश वर्मा किसान हैं और धौरहरा क्षेत्र के भउवापुर गांव में खेती करते हैं। मां रमा वर्मा गृहिणी हैं। परिवार में बड़ा भाई रुचित वर्मा और छोटा भाई श्रेय वर्मा हैं।
सचिन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए। निरंतर प्रयास करते रहें, एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
------------
---आकाश ने सीमित संसाधनों में की पढ़ाई---

धौरहरा क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी आकाश निगम ने भी सिविल सेवा परीक्षा में 471वीं रैंक हासिल की है। सीमित संसाधनों वाले किसान परिवार से आने वाले आकाश की सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह है। आकाश ने बताया कि उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत से यह मुकाम हासिल हो सका। उनके पिता विजय निगम खेती के साथ छोटा व्यवसाय भी करते हैं। आकाश ने कहा कि परिवार ने सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। आकाश ने युवाओं से कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे तो सफलता जरूर मिलती है। दोनों युवाओं की सफलता से लखीमपुर खीरी जिले में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सचिन वर्मा

सचिन वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed