सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No option for foreign number plates in e-challans, Nepali vehicles are being spared

Lakhimpur Kheri News: ई-चालान में विदेशी नंबर प्लेट का विकल्प नहीं, बच रहे नेपाली वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
No option for foreign number plates in e-challans, Nepali vehicles are being spared
शहर के निघासन रोड से गुजरती नेपाल की बस। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े खीरी जिले में ट्रैफिक नियम लागू कराने में एक बड़ी तकनीकी बाधा सामने आ रही है। नेपाल से आने वाले वाहनों पर यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, क्योंकि भारत में इस्तेमाल हो रही ई-चालान मशीनों में विदेशी नंबर प्लेट दर्ज करने की सुविधा ही नहीं है।
Trending Videos

यातायात और परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब नेपाली वाहन नियम तोड़ते हैं तो मशीन में उनका नंबर दर्ज नहीं हो पाता। पहले मैनुअल चालान की व्यवस्था थी, लेकिन अब वह भी बंद है। ऐसे में अधिकतर मामलों में वाहन चालकों को केवल चेतावनी देकर छोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र के पलिया, संपूर्णानगर और तिकुनिया इलाके में रोज बड़ी संख्या में नेपाली वाहन आते-जाते हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यदि ई-चालान प्रणाली में विदेशी नंबर प्लेट दर्ज करने का विकल्प जोड़ दिया जाए तो इस समस्या का समाधान संभव है। फिलहाल, इस संबंध में उच्च स्तर से दिशा-निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। संवाद
भारतीयों पर शुल्क, नेपालियों को मुफ्त प्रवेश भारत-नेपाल के बीच मैत्री संबंध बनाए रखने के लिए समय-समय पर दोनों देशों के अधिकारियों की बैठकें होती हैं, लेकिन सीमा पार वाहन नियमों में अब भी असमानता बनी हुई है। भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों को सीमा पर भंसार शुल्क देना पड़ता है, जबकि नेपाल से भारत आने वाले वाहनों को बिना शुल्क प्रवेश मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed