फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger over ration shortage, uproar over allegations of extortion

Lakhimpur Kheri News: राशन की घटतौली से नाराजगी, वसूली के आरोपों पर हंगामा

Sun, 25 Oct 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anger over ration shortage, uproar over allegations of extortion
कोटेदार के ​खिलाफ जांच के दौरान गांव में लगी भीड़। संवाद
भीरा। शाहपुर ग्राम पंचायत में कोटेदार पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने और ई-केवाईसी के नाम पर 300 से 500 रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शिकायत पर रविवार को जांच टीम गांव पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार, लालजीत, धर्मेश कुमार, रमेश कुमार, रामखेलावन, संतोष कुमार, वेद प्रकाश, रामपाल, बृजकिशोर, भगवानदीन, फूलमती, प्रेमपाल, शालिग्राम, आजाद, मेवालाल, बांकेलाल, दिनेश कुमार, सुरजीत कुमार, आलोक कुमार, सलमान, श्यामलाल, गीता देवी, कपूर सिंह, प्रेम सिंह, अमित कुमार, श्याम नारायण और श्रीकांत समेत ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। आरोप है कि अधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना और कोटेदार के पक्ष के लोगों को बुलाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक देवेश भारती ने बताया कि शिकायत पर गांव पहुंचकर जांच की गई है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed