{"_id":"6aaa4fc4f64c4717ac09f19a","slug":"azad-samaj-party-workers-protest-against-the-stone-pelting-on-chandrashekhar-azad-convoy-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के विरोध में प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के विरोध में प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी ने की जांच की मांग
Wed, 16 Sep 2026 01:44 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:44 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए पथराव के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आंबेडकर पार्क में धरना दिया। यह प्रदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए पथराव के विरोध में था। बाद में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने आरोप लगाया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद गोंडा और अयोध्या में पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल में उनके काफिले को रोका गया। इस दौरान काफिले पर पथराव किया गया। पथराव में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और वाहनों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
गौतम ने पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित करने तथा दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की। जिला महामंत्री शफीक अहमद ने इस हमले को जनप्रतिनिधि के काफिले पर गंभीर मामला बताया। उन्होंने सांसद की सुरक्षा का तत्काल आकलन कर आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन