{"_id":"6ad5f7f2b09f2a0bae0aa11f","slug":"barkat-ali-builds-a-65-foot-tall-effigy-of-ravana-for-the-ramlila-in-lakhimpur-kheri-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: रामलीला में 'अली' ने बनाया रावण का 65 फीट ऊंचा पुतला, श्रीराम करेंगे दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: रामलीला में 'अली' ने बनाया रावण का 65 फीट ऊंचा पुतला, श्रीराम करेंगे दहन
Mon, 19 Oct 2026 04:31 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 19 Oct 2026 04:31 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के रामलीला मेला मैदान में मंगलवार को विजयदशमी पर 65 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन होगा। बरकत अली ने रावण का पुतला तैयार किया है। सोमवार को हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग पुतले के साथ सेल्फी लेते दिखे।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में लगा रावण का पुतला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के रामलीला मेला मैदान में मंगलवार को विजय दशमी के मौके पर रावण वध का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही मेला मैदान में खड़े करीब 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा और लंका भी जलाई जाएगी। नौ दिन से लगातार चल रहे रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मेला मैदान में रावण का पुतला बनकर तैयार हो गया है। आयोजक विपुल सेठ ने बताया कि पिछले करीब 15 वर्षों से बरकत अली रावण का पुतला बना रहे हैं। इस बार भी उन्होंने पुतला तैयार किया है। दशहरा से पहले ही पुतले को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन
सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग रावण के पुतले को देखने पहुंचे। बच्चे और महिलाएं उसके साथ सेल्फी लेते नजर आए। कुछ महिलाएं पुतले के पैर छूकर लौट रही थीं। पुतले को देखने पहुंचे लोगों में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग शामिल रहे। मुस्लिम महिलाएं भी रावण के पुतले को देखने पहुंचीं। मंगलवार को रामलीला में रावण वध के बाद पुतला दहन के साथ विजय दशमी का उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन