फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bus runs over a bike man killed in accident in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में हादसा: बाइक को रौंदकर खंती में घुसी बस, युवक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

Mon, 19 Oct 2026 03:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 19 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर गड्ढे के कारण सोमवार को हादसा हो गया। गड्ढे से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस बाइक सवार को रौंदते हुए खंती में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बस में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bus runs over a bike man killed in accident in Lakhimpur kheri
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर गड्ढे से बचने के प्रयास में हादसा हो गया। सिकंदराबाद और भीखमपुर के बीच बस एक बाइक को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

विज्ञापन


Trending Videos

गड्ढे से बचने के चक्कर में हुआ हादसा 
हादसा मितौली थाना क्षेत्र में लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर हुआ। जानकारी के मुताबिक सड़क पर गड्ढे से बचने के चक्कर में बस से बाइक को टक्कर लग गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी भिजवाया गया 
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की। सूचना मिलते ही सिकंदराबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बस से घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने में मदद की। घायलों को मितौली और गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed