{"_id":"6a0ee20a974d650e7f0c2f5b","slug":"bear-sighted-on-forest-trail-in-kishanpur-sanctuary-in-lakhimpur-kheri-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: किशनपुर अभयारण्य में जंगल मार्ग पर दिखा भालू, नजारा देखकर गदगद हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: किशनपुर अभयारण्य में जंगल मार्ग पर दिखा भालू, नजारा देखकर गदगद हुए सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 21 May 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के किशनपुर अभयारण्य में बृहस्पतिवार सुबह जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को भालू दिखाई दिया। सैलानियों ने इस नजारे का वीडियो भी बनाया।
सैलानियों को दिखा भालू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के किशनपुर अभयारण्य में बृहस्पतिवार सुबह की पाली में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को 17 नंबर पर्यटन मार्ग पर भालू चहलकदमी करता दिखाई दिया। यह अद्भुद दृश्य देखकर सैलानी झूम उठे और इस नजारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
किशनपुर अभयारण्य के कटैया प्रवेश द्वार से जिप्सी वाहनों में सवार सैलानी 17 नंबर पर्यटन मार्ग पर सफारी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मार्ग किनारे हरे-भरे घास के मैदान में एक भालू मस्ती करता दिखाई दिया। यह देख जिप्सी पर सवार सैलानी इस पल को एकटक निहारते रहे। इस दौरान भालू घास के मैदान से कूदते-फांदते पर्यटन मार्ग पर पहुंचकर मस्ती करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेचर गाइड और सैलानियों ने बनाया वीडियो
इस बीच नेचर गाइड रघुबीर ने वीडियो बना लिया। भालू सड़क पर कुछ देर रूकने के बाद फिर जंगल के अंदर चला गया। सैलानियों ने इस यादगर पल को कैमरों और मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।
Trending Videos
बाघ के भी हो रहे दीदार
दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर ) के प्रभारी फील्ड डायरेक्टर/ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बरेली जोन पीपी सिंह ने बताया कि दुधवा और किशनपुर अभयारण्य में इन दिनों सैलानियों को बाघों के साथ-साथ भालू भी पर्यटन मार्गों के आसपास दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे पर्यटकों को वन्यजीवों के आसानी से दीदार हो रहे हैं। बताया कि गर्मी को देखते हुए सभी कृत्रिम वाटरहोल पानी से लबालब भरे हुए हैं, ताकि वन्यजीवों को प्यास बुझाने के लिए जंगल से बाहर न आना पड़े।