फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By tying Rakhi, the girl students gave the message of love and protection

Lakhimpur Kheri News: राखी बांधकर छात्राओं ने दिया प्रेम और सुरक्षा का संदेश

Thu, 27 Aug 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 27 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
By tying Rakhi, the girl students gave the message of love and protection
पलिया एसडीएम को राखी बांधती छात्राएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पर्व मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों और शिक्षकों की कलाई पर राखियां बांधीं। बच्चों को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और आपसी सहयोग का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

शहर के प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज समेत तमाम विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। बच्चियों ने छोटे बच्चों और शिक्षकों को राखियां बांधीं। बच्चों ने एक-दूसरे को चॉकलेट भी दी। कई विद्यालयों में राखी बांधने के साथ पर्व से जुड़े कार्यक्रम भी हुए। विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

----
गोला में छात्राओं ने बांधीं स्वनिर्मित राखियां
गोला गोकर्णनाथ। विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन परंपरा, प्रेम और सांस्कृतिक समरसता के साथ मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों को स्वनिर्मित राखियां बांधीं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जाकर रक्षा सूत्र बांधे और रक्षाबंधन का महत्व बताया। बेटियों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को भी रक्षा सूत्र बांधा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
उचौलिया में भी बच्चों ने मनाया पर्व
उचौलिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अजवापुर में रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाध्यापक सर्वेश गौतम ने बच्चों को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। संवाद

----------
पलिया में अधिकारियों को बांधे रक्षासूत्र
पलियाकलां। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने नगर के विभिन्न कार्यालयों में रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने उपजिलाधिकारी पलिया, 39वीं वाहिनी एसएसबी कैंप गदनिया, सीओ पलिया, तहसीलदार, थाना कोतवाली, नगर पालिका परिषद पलिया, जिला सहकारी बैंक शाखा पलिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और सलिल अग्रवाल (श्यामल) समेत विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों व संरक्षकों को रक्षासूत्र बांधा। संवाद

पलिया एसडीएम को राखी बांधती छात्राएं। संवाद

पलिया एसडीएम को राखी बांधती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed