सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drunken husband kills wife by stabbing her with a spear in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: शराब के नशे में पति बना हैवान, भाला घोंपकर पत्नी को मार डाला; आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Feb 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण ने भाला घोंपकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच कर रही है। 

Drunken husband kills wife by stabbing her with a spear in Lakhimpur kheri
सुजाता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को शराब के नशे में धुत ग्रामीण ने अपनी पत्नी पर भाला से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से मोहम्मदी सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी छविनाथ अपनी पत्नी सुजाता शुक्ला (45 वर्ष) और पुत्री नंदिनी के साथ दिलावर नगर स्थित अस्थायी गोशाला में रहता है। बृहस्पतिवार की शाम छविनाथ नशे की हालत में किसी बात पर अपनी पुत्री को मारने के लिए दौड़ा। सुजाता बेटी को बचाने के लिए आई। इस पर छविनाथ ने भाला से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

चप्पल खो जाने पर हुआ था विवाद 
मृतका की 14 वर्षीय पुत्री नंदनी ने बताया कि पिता की चप्पल खो गई थी जिसे लेकर मम्मी पापा में कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर पिता ने भाले से प्रहार कर दिया। मां शारीरिक रूप से विकलांग थी। मृतका के तीन बेटे हैं, जो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के पुत्रों के आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed