सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Education department alert on allegations of religious conversion

Lakhimpur Kheri News: धर्म परिवर्तन के आरोपों पर शिक्षा विभाग अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Education department alert on allegations of religious conversion
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के बाद शिक्षा विभाग ने भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले में नामजद रमियाबेहड़ ब्लॉक के दलराजपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक शिवकुमार को लेकर विभागीय स्तर पर पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos

गांव निबौरिया निवासी मोहित ने सिंगाही थाने में तहरीर देकर खैरटिया निवासी विजय और दलराजपुर के शिक्षक शिवकुमार पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, प्रलोभन देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक पुलिस की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। इसके बावजूद विभाग अपने स्तर से जानकारी जुटा रहा है। शिक्षक दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed