फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers took out a 'Tiranga Yatra' and submitted a memorandum to the SDM regarding their demands.

Lakhimpur Kheri News: किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers took out a 'Tiranga Yatra' and submitted a memorandum to the SDM regarding their demands.
निघासन उपमंडी परिसर में बैठे किसान संगठन के लोग। स्रोत आयोजक
निघासन। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और किसानों ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। यात्रा के बाद किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी यदुवीर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा सिंगाही मार्ग से शुरू होकर मेन चौराहा, ढखेरवा मार्ग होते हुए लुधौरी स्थित उपमंडी स्थल पहुंची। यहां किसानों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव आरएस कुशवाहा ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उपमंडी स्थल पर उपजिलाधिकारी के समय से नहीं पहुंचने पर किसान आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए। कोतवाल गोपाल नारायन सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। काफी देर बाद पहुंचे एसडीएम यदुवीर सिंह को किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि नौ दिसंबर 2021 को समाप्त हुए किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार की ओर से किए गए वादे अब तक पूरी तरह लागू नहीं हुए हैं। किसानों ने पलिया से अदलाबाद तक शारदा नदी को सीधाकर बंधा निर्माण कराने, खाद की खुले बाजार में बिक्री सुनिश्चित करने, उर्वरकों की कमी और कालाबाजारी रोकने तथा खाद, डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण सहित तमाम मांगें की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन, जसपाल सिंह पल्ला, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र इकबाल सिंह, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed