फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gunshot fired during a dispute over taking a young woman away in Lakhimpur one dead

गोलीकांड में बदला विवाद: लखीमपुर में युवती को संग ले जाने के झगड़े में चली गोली, एक की मौत, सफाईकर्मी घायल

Fri, 18 Sep 2026 12:14 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Akash Dubey Updated Fri, 18 Sep 2026 12:14 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन में दुलही गांव में युवती को साथ ले जाने के विवाद में इदरीश ने अखिलेश को गोली मारी, फिर खुद को भी मार लिया। इदरीश की मौत हुई, जबकि अखिलेश घायल है।

विज्ञापन
Gunshot fired during a dispute over taking a young woman away in Lakhimpur one dead
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निघासन के पढुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में युवती को साथ ले जाने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार सुबह गोलीकांड में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी इदरीश ने अपने पड़ोसी अखिलेश को गोली मार दी। इसके बाद उसने अखिलेश के घर के सामने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से इदरीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अखिलेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, करीब चार दिन पहले इदरीश अखिलेश की बहन को अपने साथ ले गया था। इस मामले में अखिलेश के परिवार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस भी तैनात थी। बताया जा रहा है कि इदरीश और अखिलेश के मकान आमने-सामने हैं। युवती को साथ ले जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद और बढ़ गया था। परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया कि इदरीश के युवती को साथ ले जाने के बाद अखिलेश के परिवार ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया था। इसको लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

सुबह सात बजे हुई वारदात
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गोली चलने से गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, इदरीश ने पहले अखिलेश को गोली मारी। इसके बाद वह अखिलेश के घर के सामने पहुंचा और खुद को भी गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इदरीश को मृत घोषित कर दिया। घायल अखिलेश का उपचार चल रहा है। अखिलेश सफाईकर्मी बताया जा रहा है।

15 साल पुराने गोलीकांड में भी सामने आया था नाम
ग्रामीणों के मुताबिक, इदरीश का करीब 15 वर्ष पहले भी एक गोलीकांड में नाम सामने आया था। उस समय रामचंद्र उर्फ छोटकन्नू, राजाराम और कल्लू पुत्र सुंदर को गोली मारने का आरोप उस पर लगा था। इस मामले में उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। परिजनों के अनुसार, मामले में उसे सात वर्ष की सजा हुई थी और करीब एक वर्ष पहले सजा पूरी करने के बाद वह जेल से बाहर आया था। पुलिस इस पुराने मामले की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

पुराने विवादों को भी जांच में शामिल किया
घटना की सूचना पर सीओ निघासन शिवम कुमार और पढुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। युवती को साथ ले जाने के मामले के अलावा दोनों परिवारों के बीच चल रहे पुराने विवाद और शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी की भी जांच की जा रही है। एसपी डाक्टर ख्याति गर्ग ने बताया कि युवती को साथ ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की बात सामने आई है। शुक्रवार सुबह गोली चलने की सूचना मिली थी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पूरे घटनाक्रम और घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed