फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Irrigation Association raised demand to change 70 year old service rules

Lakhimpur Kheri News: सिंचाई संघ ने 70 साल पुराने सेवा नियम बदलने की मांग उठाई

Fri, 30 Oct 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Association raised demand to change 70 year old service rules
डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए सिंचाई संघ के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश सिंचाई संघ ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संघ ने 70 साल पुराने सेवा नियमों में संशोधन और प्रदेश में नलकूप चालकों के 12,700 रिक्त पद भरने की मांग की।
विज्ञापन

संघ ने 27 हजार नए पद सृजित करने, सींचपाल, नलकूप चालक और सींच पर्यवेक्षक संवर्ग की वेतन विसंगतियां दूर कर 18 मार्च, 2011 से वेतन उच्चीकरण का लाभ देने की मांग भी उठाई। पांच साल की सेवा पर 2,400 रुपये ग्रेड वेतन और नलकूपों व चौकियों के अतिरिक्त भार से राहत देने की मांग की। सींच पर्यवेक्षकों को जिलेदारी संवर्ग में 100 प्रतिशत वरिष्ठता पर पदोन्नति, वर्ष 2021-22 और 2022-23 की जिलेदारी परीक्षा के परिणाम घोषित करने, पुरानी पेंशन, सेवानिवृत्ति लाभ, बाइक भत्ता और स्थानांतरण में गृह जनपद की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, मंत्री कृष्ण कुमार सिंह, अर्जुन सिंह राना, राजेश शुक्ला, ऋतुराज, आशीष कुमार, भगवती प्रसाद, रमेश कुमार वर्मा और सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed