{"_id":"6ae4de69f56564521a079c64","slug":"one-kalam-rose-another-echoed-in-the-tune-as-a-reply-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-188731-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक कलाम उठा, दूसरा सुरों में जवाब बनकर गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक कलाम उठा, दूसरा सुरों में जवाब बनकर गूंजा
Fri, 30 Oct 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
कव्वाली पेश करते कव्वाल साबिर अली, साथ में मौजूद मुस्कान। संवाद
- फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। एक ओर साबिर अली ने कलाम छेड़ा तो दूसरी ओर मुस्कान ने सुरों में उसका जवाब दिया। दोनों कव्वालों के बीच सवाल-जवाब का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
मौका था नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित ऐतिहासिक दशहरा मेला-2026 के सातवें दिन बृहस्पतिवार को आयोजित जवाबी कव्वाली का। दोनों की प्रस्तुतियों पर मेला परिसर तालियों और वाहवाही से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हाजी डॉ. आरए उस्मानी और विशिष्ट अतिथि रिजवान रशीद, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल मन्नान उस्मानी तथा वक्फ बोर्ड कमेटी चेयरमैन अनस रशीद ने किया। इस दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान देने वाली आठ हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें महराजनगर के गुफरान खान, हाथीपुर कोठार के गुड्डू भाई, भोले शंकर, केपी वर्मा, महेश नाथ, पवन वर्मा, राम रमेश और विनय कुमार मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हाजी डॉ. आरए उस्मानी ने कहा कि दशहरा मेला लखीमपुर की सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, ईओ संजय कुमार, मेला अधिकारी समरा सईद, सभासद रविंद्र रावत, नीलम रस्तोगी, समीम बानो समेत अन्य सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।