फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLC elections: Nine people, including a former SP MLA, booked for voting day ruckus

एमएलसी चुनाव : मतदान के दिन हंगामे में पूर्व सपा विधायक समेत नौ पर रिपोर्ट

Sun, 25 Oct 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
MLC elections: Nine people, including a former SP MLA, booked for voting day ruckus
मितौली। स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान के दिन मितौली ब्लॉक के सामने हुए हंगामे में पुलिस ने पूर्व सपा विधायक सुनील भार्गव उर्फ लाला और उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मैगलगंज क्षेत्र के चुरईपुरवा निवासी अमर अली ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, पूर्व विधायक ने मुकदमा सत्ता पक्ष के दबाव में दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान मितौली ब्लॉक के सामने सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान हंगामा और धक्का-मुक्की हुई थी। सपा समर्थकों ने भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू और उनके पिता पूर्व सांसद जुगुल किशोर पर मतदान केंद्र के अंदर जाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

अमर अली की तहरीर के मुताबिक, 23 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे मितौली ब्लॉक के सामने मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कस्ता के पूर्व सपा विधायक मितौली निवासी सुनील भार्गव उर्फ लाला, उनके भाई और मितौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे, मितौली निवासी विभु बाजपेयी व रजनीश श्रीवास्तव, भुड़कुड़ा निवासी धर्मपाल राज, सेमरावां निवासी सोनू, मितौली निवासी शैलेश व मुदीत और सलाहपुर निवासी रमेश प्रधान को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 190, 191(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक असित कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

------------
पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में रिपोर्ट दर्ज की है। वह अमर अली को जानते तक नहीं हैं। भाजपा के लोग पहले मतदान केंद्र के अंदर गए थे, जिसका उन्होंने विरोध किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को बाहर किया था।
-सुनील भार्गव उर्फ लाला, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed