{"_id":"6a344ec38258772e060dadfb","slug":"non-bjp-parties-are-against-womens-reservation-sujita-kumari-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-177841-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर भाजपाई दल महिला आरक्षण विरोधी : सुजीता कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर भाजपाई दल महिला आरक्षण विरोधी : सुजीता कुमारी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
नारी चौपाल को संबोधित करती राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पसगवां। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण लागू कराने के लिए कृतसंकल्प हैं, लेकिन विपक्षी दल आधी आबादी के लिए आरक्षण लागू नहीं होने दे रहे हैं।
सुजीता कुमारी पसगवां ब्लॉक सभागार में आयोजित नारी चौपाल की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सशक्त नारी देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं।
इस दौरान उन्होंने शिकायतें भी सुनीं। साथ ही गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया। वन स्टाॅप सेंटर लखीमपुर की रश्मि चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में तीन वन स्टाफ सेंटर संचालित हैं।
विज्ञापन
सीडीपीओ सुभाष सिंह ने बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ पंचायत सतीश चंद्र वर्मा ने प्राचीनकाल में महिलाओं के महत्व और सम्मान पर चर्चा करते हुए उन्हें जग को जीवन देने वाला बताया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की सीमा कश्यप, मोहम्मदी वन स्टाॅप सेंटर की मैनेजर प्रिया तिवारी, एपीओ ललित पटेल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन वीरेंद्र कुमार ने किया।