फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Procession taken out with a 113-meter-long tricolour.

Lakhimpur Kheri News: 113 मीटर के तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with a 113-meter-long tricolour.
शहर तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व विभिन्न स्कूलों के बच्चे। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को शहर में 113 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष से शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

यात्रा विलोबी मैदान से शुरू होकर जीआईसी मैदान पहुंची, जहां सामूहिक वंदेमातरम के साथ इसका समापन हुआ। हजारों विद्यार्थियों ने एक स्वर में वंदेमातरम का गान कर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अभाविप के विभाग संगठन मंत्री अभिषेक ओझा, विभाग संयोजक अजय पांडेय, जिला संयोजक तनिष्का तिवारी और नगर मंत्री हर्षित शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व अभाविप कार्यकर्ता संकल्प शुक्ला ने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। संचालन नगर सह मंत्री जितिन शुक्ला ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के कर्मचारियों ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकाली गई। यूनिट हेड ओपी चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता रैली का शुभारंभ प्रशासनिक भवन से हुआ, जो प्लांट और चीनी मिल कॉलोनी से होते हुए पुनः प्रशासनिक भवन पर समाप्त हुई। रैली में यूनिट हेड ओपी चौहान, उदय प्रताप सिंह, विकास मलिक, संजीव दूबे, मनोज मिश्र, सतीश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग शामिल रहे। संवाद
निघासन। 26 यूपी बटालियन के तत्वावधान में द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा सिंगाही मार्ग, पलिया मार्ग और ढखेरवा मार्ग समेत प्रमुख मार्गों से गुजरी। हाथों में तिरंगा लेकर कैडेट्स ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, सीएचएम जयपाल सिंह (आर्मी) सीटीओ कपिल शर्मा और लक्ष्मी मौर्य समेत शिक्षक और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। संवाद
बिजुआ। बिजुआ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोला गोकर्णनाथ जिले की पड़रिया तुला नगर इकाई ने तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा पड़रियातुला नगर से शुरू होकर बिजुआ कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए बिजुआ शहीद स्तंभ पर पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम और अभाविप जिंदाबाद के नारे लगाए। संवाद

गौरीफंटा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी के तत्वाधान में शुक्रवार को गौरीफंटा बार्डर पर पुलिस वन विभाग सहित संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार सुबह गौरीफंटा बार्डर पर एसएसबी 39वीं वाहिनी एफ कंपनी के सहायक कमांडेंट रवि समोता के तत्वाधान में बार्डर के पुलिस, कस्टम और वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed