{"_id":"6acca3e7d9ae819eb7020410","slug":"sikh-community-members-meet-dm-demand-strict-action-against-the-accused-in-lakhimpur-kheri-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: निर्मल आश्रम प्रकरण में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, डीएम से मिले सिख समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: निर्मल आश्रम प्रकरण में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, डीएम से मिले सिख समाज के लोग
Mon, 12 Oct 2026 02:40 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:40 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम में गुरु ग्रंथ साहिब के कथित अनादर पर सोमवार को सिख समाज ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम का प्रबंधन किसी अधिकृत संस्था को सौंपने की मांग की। जिलाधिकारी ने मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सिख समाज ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के कथित अनादर और नुकसान पहुंचाने के मामले में सोमवार को सिख समाज के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम का प्रबंधन किसी अधिकृत संस्था को सौंपने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से जिलाधिकारी को सौंपे गए मांगपत्र के माध्यम से ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आठ अक्तूबर को गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम में महंत लक्ष्मण दास और उसके भतीजे की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंगों का अनादर किया गया। आरोप है कि उन्हें नुकसान पहुंचाने और शारदा नदी में बहाने का प्रयास किया गया। घटना का विरोध करने पर सिख संगत की ओर से आवाज उठाई गई, जिसके संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मांगपत्र में महंत लक्ष्मण दास और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा संगत के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में कठोर कानूनी धाराएं बढ़ाने की मांग की गई है। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम का संपूर्ण प्रबंधन और देखरेख किसी योग्य व अधिकृत संस्था को सौंपने की बात कही गई है। सिख समाज के लोगों ने महंत लक्ष्मण दास और उनके परिवार को गुरुद्वारा परिसर से बेदखल करने के लिए कानूनी निर्देश जारी करने की भी मांग की।
विज्ञापन