{"_id":"6aa98b3fd50d98078b083ca9","slug":"the-action-to-remove-encroachment-from-the-highway-has-been-postponed-for-the-time-being-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185060-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाईवे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिलहाल टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाईवे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिलहाल टली
Tue, 15 Sep 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
भीरा में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीरा। भीरा-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को टल गई। एनएचएआई की तकनीकी टीम मौके पर नहीं पहुंची। प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए आई थी।
एनएचएआई की बरेली इकाई के सह परियोजना निदेशक ने तीन अगस्त को नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों को सात दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। समय सीमा पूरी होने के बाद मंगलवार को कार्रवाई प्रस्तावित थी। एसडीएम पलिया पुष्पक, तहसीलदार ज्योति वर्मा, एसडीएम न्यायिक आरती यादव, क्षेत्रीय लेखपाल कपिल वर्मा और भीरा थानाध्यक्ष अमित पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण वाली जगहों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन की सीमा और अतिक्रमण की स्थिति बताना एनएचएआई की तकनीकी टीम का काम है। टीम ने मौके पर आने में असमर्थता जताई। इसके चलते पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को आखिरी चेतावनी देते हुए जल्द खुद अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है।