{"_id":"6aa98b7d09df16009609b618","slug":"drain-construction-started-at-aryakanya-intersection-hope-for-road-construction-also-arose-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-185087-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आर्यकन्या चौराहे पर बनने लगा नाला, सड़क निर्माण की भी जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आर्यकन्या चौराहे पर बनने लगा नाला, सड़क निर्माण की भी जगी उम्मीद
Tue, 15 Sep 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
आर्यकन्या चौराहे पर नाला निर्माण के लिए हो रही खोदाई। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। आर्यकन्या चौराहे पर एक साल से अधिक समय से अटका बड़े नाले का निर्माण मंगलवार से शुरू हो गया। चौराहे के चारों ओर बैरीकेडिंग कर जेसीबी से खोदाई शुरू कर दी गई। इससे लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ चौराहे से परेशान लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। नगर पालिका की जूनियर इंजीनियर समरा सईद की मौजूदगी में पालिका टीम काम में जुटी रही।
समरा सईद ने बताया कि करीब 35 लाख रुपये से 35 मीटर लंबा और 12 फुट गहरा नाला बनेगा। नाले के ऊपर चौराहे पर स्लैब डाला जाएगा। इसके बाद करीब पांच लाख रुपये से चौराहे की गोल सड़क बनाई जाएगी।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नाला बनने के बाद आर्य कन्या चौराहे से बक्सा मार्केट होते हुए मेला रोड तक सड़क निर्माण होगा। सड़क के दोनों ओर नाले बनाने का काम भी शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण का प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत हो चुका है। करीब 80 लाख रुपये से 570 मीटर सड़क बनाई जानी है। करीब आठ वर्ष पहले बनी यह सड़क अब जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों और खराब सतह से आवागमन में परेशानी होती है। नाला बनने और उसके ऊपर स्लैब पड़ने के बाद सड़क निर्माण भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।