{"_id":"6ae8d62f7521a65a5b053521","slug":"the-fertilizer-has-not-arrived-it-is-not-being-distributed-where-it-is-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-188942-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाद आई नहीं, जहां है वहां बंट नहीं रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाद आई नहीं, जहां है वहां बंट नहीं रही
Mon, 02 Nov 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सचिव के पास तीन समितियों का चार्ज होने से बंद पड़ी बरबर पैकीपुर साधन सहकारी समिति। संवाद
लखीमपुर खीरी। सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हुई तो किसानों को खाद मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन सोमवार को भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। कहीं समितियों पर खाद का स्टॉक खत्म मिला तो कहीं पीओएस मशीन खराब होने से वितरण नहीं हो सका।
जिन समितियों पर खाद उपलब्ध थी, वहां भी वितरण की व्यवस्था सुचारु नहीं मिली। एक सचिव के पास तीन-तीन समितियों का चार्ज होने से भी व्यवस्था प्रभावित रही। यानी कर्मचारी लौट आए, लेकिन खाद के लिए किसानों की दौड़भाग जारी है।
महेवागंज क्षेत्र की हाथीपुर गणेशगंज समिति में पीओएस मशीन खराब होने से सोमवार को खाद वितरण नहीं हो सका। सचिव इंद्रेश वर्मा ने बताया कि मशीन मरम्मत के लिए भेजी गई है। मंगलवार से वितरण शुरू हो सकेगा। इफको पर पांच किसानों ने एनपीके और 45 किसानों ने यूरिया ली। वहीं, बीपैक्स फूलबेहड़ के सचिव देशवीर सिंह ने पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का दावा किया।
विज्ञापन
धौरहरा बीपैक्स पर 134 बोरी डीएपी वितरण का दावा किया गया, लेकिन जंगलवाली, सुजईकुंडा, चकलाखीपुर, रमियाबेहड़, परौरी और गुदरिया समितियों पर खाद नहीं होने से किसानों को मायूस लौटना पड़ा। दाउदपुर समिति पर भी खाद का स्टॉक शून्य है। सचिव नीरज शुक्ला ने बताया कि एक-दो दिन में खाद आने की संभावना है।
बरवर क्षेत्र की पैकीपुर समिति पर डीएपी, एनपीके और यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं हो सका। सचिव राहुल सिंह ने बताया कि उनके पास तीन समितियों का चार्ज है। पैकीपुर में मंगलवार को खाद वितरण करेंगे। गोंधिया समिति पर डीएपी नहीं है, जबकि एनपीके की 200 और यूरिया की 1000 बोरियां उपलब्ध हैं। सचिव अंकुश मिश्रा ने मंगलवार से वितरण में तेजी आने की उम्मीद जताई।
बिजुआ की बस्तौली समिति पर सोमवार को ट्रक से खाद उतारी जा रही थी। निघासन बीपैक्स और सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर भी खाद उपलब्ध होने का दावा किया गया, लेकिन बहुत कम किसान खाद लेने पहुंचे।
गोला की बहुउद्देशीय ग्रामीण बीपैक्स पर डीएपी की 350 बोरियां उपलब्ध हैं, जबकि एनपीके और यूरिया का स्टॉक शून्य है। सचिव दीप सिंह यादव ने बताया कि दोनों खादों की मांग की गई है।
-- -- -- -- -- -- --
एक नजर खाद उपलब्धता पर
खाद
लक्ष्य
मिली
वितरण
शेष
यूरिया
97266
48842
2293
46549
डीएपी
25094
11175
1160
10015
एमओपी
3619
1829
188
1641
एनपीके 25377
16814
716
16098
सुपर फास्फेट
30710
21792
1195
20597
डीएपी-एनपीके
50471
27989
1876
26113
नोट : ये आंकड़े विभाग की ओर से लिए गए हैं।
-- -- -- -- -
हड़ताल के चलते जिन समितियों पर खाद नहीं उतारी गई थी, वहां अब खाद पहुंचाई जा रही है। फूलबेहड़ क्षेत्र में मशीन खराब होने से वितरण में दिक्कत रही। मंगलवार से बुधवार तक सभी जगी स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-प्रवीण कुमार, एआर कोऑपरेटिव