सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The property dealer could not tell how he reached Bareilly

Lakhimpur Kheri News: प्रॉपर्टी डीलर नहीं बता पाए, कैसे पहुंचे थे बरेली

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The property dealer could not tell how he reached Bareilly
विज्ञापन
पलियाकलां। बरेली से सकुशल बरामद प्राॅपर्टी डीलर सौरभ माहेश्वरी को पुलिस ने मंगलवार तड़के परिवार वालों को सौंप दिया। हालांकि, सौरभ अभी तक यह नहीं बता पाए हैं कि वह बरेली कैसे पहुंचे थे।
Trending Videos

फिलहाल उनकी बरामदगी से परिवार की खुशियां लौट आई हैं। पटिहन मार्ग निवासी सौरभ माहेश्वरी सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने तत्काल कई टीमों का गठन किया था। पुलिस ने एक तरफ सीसी कैमरों को खंगालना शुरू किया तो दूसरी तरफ सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की।
जांच के दौरान सौरभ माहेश्वरी की अंतिम लोकेशन बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर पाई गई थी। लोकेशन मिलते ही बिना समय गंवाए पुलिस टीम बरेली के लिए रवाना हुई। बताए गए स्थान से सौरभ माहेश्वरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
मंगलवार तड़के पुलिस टीम उन्हें लेकर पलिया पहुंची और कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। अपनों के बीच सही-सलामत पहुंचे सौरभ को देख परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सौरभ अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं कि वह कैसे बरेली पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन में दिख रहे हैं। फिलहाल उन्हें घर भेज दिया गया है। सामान्य होते ही पता लगाया जाएगा कि वह पलिया के मंदिर से बरेली कैसे पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed