{"_id":"6aac30aaafe8b3933f048cb3","slug":"the-trend-of-digital-library-is-increasing-students-are-moving-ahead-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-185255-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डिजिटल लाइब्रेरी का बढ़ा रुझान, आगे बढ़ रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डिजिटल लाइब्रेरी का बढ़ा रुझान, आगे बढ़ रहे विद्यार्थी
Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी।संवाद
लखीमपुर खीरी/ निघासन। शहरों की तर्ज पर अब गांव के बच्चों को भी पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलने लगा है। जिले में कई जगहों पर सरकारी डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गई हैं। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। यहां छात्र-छात्राओं को शांत वातावरण में पढ़ाई करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी सुविधा मिल रही है।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों ने पढ़ाई शुरू कर दी है। इसका उद्घाटन 29 जुलाई को हुआ था। फिलहाल दो पालियों में विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।
डिजिटल लाइब्रेरी में 51 सीटों के साथ 51 लैपटॉप और वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दोनों पालियों में 51-51 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। इनमें 13 विद्यार्थी दोनों पालियों में अध्ययन कर रहे हैं, जबकि 38-38 विद्यार्थी अलग-अलग पालियों में पढ़ाई करते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं समेत अन्य शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
किताबें नहीं, ऑनलाइन सामग्री से पढ़ाई
लाइब्रेरी में फिलहाल किताबें उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों पालियों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए 500 रुपये और एक पाली के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
जरूरत के अनुसार बढ़ेंगी सुविधाएं
नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन का माहौल और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है। लैपटॉप और वाईफाई की सुविधा से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य शैक्षिक सामग्री ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार भविष्य में लाइब्रेरी में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।