सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Threatened for demanding wages, accused of submitting fake report in investigation

Lakhimpur Kheri News: मजदूरी मांगने पर दी धमकी, जांच में फर्जी आख्या लगाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Threatened for demanding wages, accused of submitting fake report in investigation
डीएम के यहां ​शिकायत करने पहुंचे मजदूर। स्रोत मजदूर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत अधिकारी पर मनरेगा मजदूरी का भुगतान न करने, मजदूरी मांगने पर धमकी देने और शिकायत की जांच में फर्जी आख्या लगाने का आरोप लगा है।

निघासन ब्लॉक के सुर्जनपुरवा और दौलतापुर गांव के मजदूरों ने सोमवार को डीएम से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की। मजदूरों का कहना है कि दौलतापुर में अप्रैल 2025 में ग्राम निधि से खेल मैदान का निर्माण कराया गया था, लेकिन एक साल बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि कार्य का भुगतान दूसरी ब्लॉक की फर्मों के नाम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भुगतान मांगने पर ग्राम पंचायत अधिकारी शालिनी पांडेय ने अभद्रता की और राजनीतिक पकड़ होने की धमकी दी। मजदूरों का कहना है कि सचिव ने दो मुंशी रखे हैं, जो उनका पूरा काम देखते हैं। शिकायत करने पर एक मुंशी ने भी धमकी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ितों के अनुसार उन्होंने एक महीने पहले आईजीआरएस पर शिकायत की थी, लेकिन बिना शिकायतकर्ताओं को बुलाए फर्जी निस्तारण कर दिया गया। मजदूरों ने बताया कि करीब 1.85 लाख रुपये का भुगतान अब भी बकाया है।
शिकायत करने वालों में पवन कुमार, दिनेश कुमार, मंशाराम, अनिल, सुग्रीव, अरविंद, विश्राम, राजजीवन, अनंतराम, सुदामा, रंजीत, दीपक, जसवंत, राजेश, राममिलन, प्रमोद और मुल्लू समेत अन्य लोग शामिल हैं। डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
महिला सचिव बोलीं, सभी आरोप गलत
ग्राम पंचायत अधिकारी शालिनी पांडेय ने कहा कि मजदूरी का कोई भुगतान बकाया नहीं है। शिकायतकर्ताओं के सभी आरोप गलत हैं और उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed