सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger hiding in sugarcane field attacks youth, kills him

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने किया हमला, युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tiger hiding in sugarcane field attacks youth, kills him
घटना स्थल पर लगी भीड़। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
ममरी । नंदलालपुर निवासी मनोज कुमार (23) पर सोमवार दोपहर गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

मनोज पुत्र गजोधर लाल सोमवार करीब 3:30 बजे कठिना नदी के पास स्थित खेत में पशुओं के लिए गन्ने के अगौला काटने गया था, तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि बाघ के हमले की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n 25 अप्रैल को होनी थी शादी ः पड़ोसी प्रमोद कुमार और ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने बताया कि गजोधर लाल के तीन पुत्रों में मनोज दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी अगले महीने 25 अप्रैल को तय थी और परिवार में तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed