पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Today is the last chance to apply for admission in YDC

Lakhimpur Kheri News: वाईडीसी में प्रवेश आवेदन का आज अंतिम मौका

Mon, 29 Jun 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to apply for admission in YDC
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे युवराज दत्त महाविद्यालय (वाईडीसी) में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, आवेदन तिथि पहले एक बार बढ़ाई जा चुकी है, अब इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए मंगलवार अंतिम दिन है। महाविद्यालय में बीए की 1320, बीकॉम की 360, बीएससी की 600, बीएड की 50, एमए दर्शनशास्त्र की 60, एमए अंग्रेजी की 60, एमए राजनीति विज्ञान की 120, एमए हिंदी की 60, एमए अर्थशास्त्र की 60, एमए इतिहास की 60, एमकॉम की 60 और एमएससी बॉटनी की 20 सीटों पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में प्रवेश समिति गठित की गई है। समिति के सदस्य विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक करीब 1700 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली वरीयता सूची जारी होगी, जिसके आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। रिक्त सीटें बचने पर दूसरी वरियता सूची जारी कर शेष अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed