{"_id":"6a46a7d3ee63143a6b0a2f18","slug":"truck-rams-into-dcm-as-it-slows-down-at-a-speed-breaker-young-man-crushed-to-death-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-178941-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ब्रेकर पर धीमी हुई डीसीएम में घुसा ट्रक... युवक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ब्रेकर पर धीमी हुई डीसीएम में घुसा ट्रक... युवक की दबकर मौत
Thu, 02 Jul 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन:संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। गोला-मोहम्मदी मार्ग पर पिपरिया धनी के पास बृहस्पतिवार शाम ब्रेकर पर धीमी हुई डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन अलग-अलग दिशा में पलट गए। हादसे में माैके पर खड़े युवक की दबने से मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम गोला की ओर जा रही थी। पिपरिया धनी के पास बने ब्रेकर पर चालक ने वाहन की रफ्तार धीमी कर ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से आ रहे 18 चक्का ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में वहीं पर खड़े प्रदीप (27) पुत्र ओंकार निवासी पिपरिया धनी, मंगल (34) पुत्र अनिल कुमार निवासी नंदापुर, नितेश कुमार (32) पुत्र ओंकार निवासी पिपरिया धनी, सिराज (26) पुत्र जियाउल्ला निवासी निशांतगंज, शाहजहांपुर तथा मोनू कुमार (27) पुत्र मंगल सेन निवासी जिगना, थाना मोहम्मदी दोनों वाहनों के नीचे दब गए। सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मोनू की मौत हो चुकी थी। अन्य को शाहजहांपुर रेफर किया गया। हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे रखे कई ठेले और खोखे भी क्षतिग्रस्त हो गए। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल और सीएचसी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक और क्लीनर मौके से भाग गए।