{"_id":"6a5becb4bd84df28f2067b03","slug":"33-children-discharged-from-medical-college-returned-to-atal-residential-school-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-159819-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज से 33 बच्चे डिस्चार्ज, अटल आवासीय विद्यालय लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज से 33 बच्चे डिस्चार्ज, अटल आवासीय विद्यालय लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पांच दिन की दवाइयां दी गईं, कुछ बच्चों को फॉलोअप के लिए बुलाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम धौर्रा स्थित मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय में भोजन करने के बाद बीमार हुए सभी 33 बच्चों के स्वस्थ होने पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया। साथ ही 17 बच्चों को निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है। डिस्चार्ज बच्चों को विद्यालय के स्टाफ की निगरानी में पांच दिन की दवाइयां देकर पांच एंबुलेंस के जरिये विद्यालय भेजा गया। कुछ बच्चों को पांच दिन बाद फॉलोअप के लिए बुलाया गया है।
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आकृति यादव ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। मेडिकल कॉलेज में उन्हें 36 से 40 घंटे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया, जिसके बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई।
गौरतलब है कि ब्लॉक बिरधा के ग्राम धौर्रा स्थित मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को भोजन करने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बृहस्पतिवार शाम 37 बच्चों को भर्ती किया गया था। देर रात नौ और बच्चों तथा शुक्रवार सुबह तीन अन्य बच्चों को भी मेडिकल कॉलेज लाया गया। इस तरह कुल 49 बच्चों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया गया। जिसमें से 33 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं। - डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक