{"_id":"6a5fd8cfc8733ee2fc0e4805","slug":"sp-congress-protest-against-the-detention-of-rahul-gandhi-and-akhilesh-yadav-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-160003-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
मंगलवार रात करीब आठ बजे युवा कांग्रेस और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से तुवन चौराहा तक मार्च निकालकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र आंदोलन के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। उनके समर्थन में पहुंचे नेताओं को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हृदेश यादव, शत्रुघ्न यादव, परवेज पठान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।