{"_id":"6a5d37eb24c85ec0340312d8","slug":"a-young-man-died-under-suspicious-circumstances-family-members-claimed-he-died-by-hanging-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159881-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने कहा-फंदे पर लटकने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने कहा-फंदे पर लटकने से गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/बांसी। थाना जखौरा क्षेत्र के कस्बा बांसी निवासी 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक के फंदे पर लटकने से जान जाने की बात कही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चिकित्सकीय पैनल से पोस्टमार्टम कराया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
मृतक के भाई कृष्णप्रताप ने बताया कि शनिवार शाम उसका भाई रामप्रताप घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौत की परिस्थितियां स्पष्ट न होने पर पुलिस ने चिकित्सकीय पैनल से पोस्टमार्टम कराने के साथ पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।