{"_id":"6a1de9faec500d4fa4053701","slug":"accused-who-stole-27000-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157280-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 27 हजार रुपये चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 27 हजार रुपये चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा/ललितपुर। जखौरा पुलिस ने 27 हजार रुपये चोरी करने के मामले में आरोपी को चक लालौन कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
कस्बा जखौरा के नदी मोहल्ला निवासी काशीराम 27 मई की सुबह 27 हजार रुपये जमा करने बैंक जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें ईंट भट्टा की मिट्टी दिखाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया गया और रास्ते में उतार दिया था। कुछ देर बाद काशीराम को पता चला था कि उसकी जेब में रखे 27,060 रुपये गायब हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन दिन में लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब जाकर उसका सुराग लगा। सोमवार को जखौरा पुलिस ने राजेंद्र उर्फ हल्के राजा निवासी ग्राम मवई थाना श्रीनगर जनपद महोबा को चक लालौन कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 15,570 रुपये, एक पर्स व मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैस, एसएसआई अरुण कुमार, एसआई विवेक धामा, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, सिपाही चंद्रकांत शर्मा व प्रवीन सिंह शामिल रहे।
वर्जन
वृद्ध की जेब काटकर 27 हजार रुपये चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी। उसके पास से चोरी के कुछ रुपये बरामद किए गए।
सुनील भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी सदर
Trending Videos