सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: MEMU services will be affected in June

Train News: जून में प्रभावित रहेगी मेमू की चाल, झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर चल रहा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 01 Jun 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 9 जून से अगले 10 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

Train News: MEMU services will be affected in June
मेमू ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 9 जून से अगले 10 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे समय-समय पर ब्लॉक लेकर कार्य कराएगा। जिससे झांसी व कानपुर से चित्रकूटधाम कर्वी से होकर जाने वाली गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर एक्सप्रेस (14109), कानपुर-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस (14110), मानिकपुर-कानपुर एक्सप्रेस (64601), कानपुर-मानिकपुर एक्सप्रेस (64602) दिनांक 18 एवं 19 जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस (64645) 18 जून से 20 जून, कानपुर-खजुराहो एक्सप्रेस (64646) दिनांक 17 जून से 19 जून, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस (11802) 19 व 20 जून, ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस (11801) 18 एवं 19 जून, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर मेमू (64611) 19 जून और मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू (64612) 20 जून को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



महोबा तक चलेगी झांसी-बांदा मेमू
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू (64613) 18 एवं 19 जून को महोबा तक चलेगी। साथ ही बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू (64614) महोबा स्टेशन से लौटेगी। इसके अलावा खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस (64645) 11 जून से 17 जून तक खजुराहो स्टेशन से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos



20 मिनट से दो घंटे तक की देरी से चलेगी ट्रेनें
दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (01027)18 जून को उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में लगभग दो घंटे की देरी से संचालित होगी। कानपुर-मानिकपुर मेमू (64602) 11 जून से 17 जून तक झांसी मंडल में लगभग 40 मिनट और दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (18203) 09, 14 एवं 16 जून को उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में लगभग 20 मिनट विलंबित संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed