सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed: Four lakh candidates appeared for the entrance exam at 1011 centres in UP

बीएड: यूपी के 1011 केंद्रों पर चार लाख परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा, बीयू के कंट्रोल रूम से हुई निगरानी

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 01 Jun 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
सार

कासगंज और पीलीभीत में सबसे ज्यादा 95 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में सबसे कम 84 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

B.Ed: Four lakh candidates appeared for the entrance exam at 1011 centres in UP
झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को दो पालियों में प्रदेश के 72 जिलों के 1011 पर आयोजित हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा में चार लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के दौरान बीयू में बनें कंट्रोल रूम से निगरानी की जाती रही। वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित सिस्टम के उपयोग के दौरान अलर्ट आने पर कंट्रोल रूम से 2200 से अधिक बार परीक्षा केंद्रों पर फोन किया गया।


बीएड की पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चली, जिसमें सामान्य ज्ञान और भाषा (अंग्रेजी /हिंदी) से जुड़े 100 सवाल पूछे गए। पहली पाली में 4,00,507 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 44,451 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में अभिरुचि परीक्षण और विषय (कला /विज्ञान /वाणिज्य /कृषि) से जुड़े 100 प्रश्न पूछे गए। इसमें 4,00,718 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 44,240 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया गया कि कासगंज और पीलीभीत में सबसे ज्यादा 95 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में सबसे कम 84 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। झांसी में 86 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से कुछ ऐसे प्रकरण पाए गए, जिसमें फोटो के मिलान करने में भिन्नता मिली। जांच में अधिकांश प्रकरणों में एक ही अभ्यर्थी द्वारा दो या उससे अधिक आवेदन भरना पाया गया। कुछ प्रकरण में दो अलग-अलग अभ्यर्थियों के आवेदन पर एक ही फोटो लगी मिली, लेकिन पूछताछ करने पर फोटो अपलोड करने से संबंधित समस्या मिली। परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी वास्तविक मिले।
विज्ञापन
Trending Videos



बीयू में सामने आई लापरवाही, प्रश्नपत्र लेकर चले गए कई परीक्षार्थी
बीयू के नवीन परीक्षा भवन में परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। कक्ष संख्या 106 में 121 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद कई परीक्षार्थी प्रश्नपत्र लेकर चले गए। बाद में इसकी जानकारी हुई तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। परीक्षार्थियों से संपर्क साधना शुरू किया गया। बताया गया कि दूसरी पाली की परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र जमा करवाए गए। हालांकि, कुलसचिव का कहना है कि सिर्फ पांच परीक्षार्थी ही प्रश्नपत्र लेकर चले गए थे, जिसे कुछ ही समय बाद जमा करवा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed