सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman travelling to her parents' home with brother-in-law and sister-in-law dies in accident

Jhansi: देवर-देवरानी के साथ मायके जा रही विवाहिता की हादसे में मौत, अंसतुलित होकर फुट ब्रिज से जा भिड़ी बाइक

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
सार

बाइक की टंकी पर बड़ा बैग रखने से कोछा भांवर के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर फुटब्रिज की सीढ़ियों से जा टकराई। जिससे हादसा हो गया। देवर-देवरानी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Jhansi: Married woman travelling to her parents' home with brother-in-law and sister-in-law dies in accident
हादसे में विवाहिता की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर कोछा भांवर के पास बने फुट ब्रिज से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत एक युवक घायल हो गया। तीनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां विवाहिता की मौत हो गई जबकि दोनों अन्य की हालत नाजुक है। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


थाना प्रेमनगर के नगरा मोहल्ला निवासी बेटी साक्षी (20) की शादी दिसंबर 2024 में गुरसराय के कटरा मोहल्ला निवासी पंकज से हुई थी। पंकज नगर पालिका में ठेका पर काम करता है। साक्षी के मायके में धार्मिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए रविवार को अपने देवर अनुराग और देवरानी रक्षा के साथ साक्षी बाइक से मायके जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक अनुराग चला था। बाइक की टंकी पर उसने एक बड़ा बैग रखा था। बैग के टंकी पर रखे होने से कोछा भांवर के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक असंतुलित हो गई और फुटब्रिज की सीढ़ियों से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साक्षी को सिर एवं शरीर में गहरी चोट आ गई। आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। यहां डॉक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक्टर से खींचकर निकाली पड़ी बाइक
हादसा इतना जोरदार था कि बाइक फुट ब्रिज के अंदर जा घुसी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बाइक बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से खींचकर किसी तरह बाइक को बाहर निकाला जा सका। उधर, हादसे के बाद से साक्षी के परिवार में रोना-पिटना मचा है। पिता रामकिशोर नगर निगम में संविदाकर्मी हैं। चार भाई-बहनों में साक्षी दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed