{"_id":"6a1c644d61a15ed82007c6b6","slug":"jhansi-four-accused-of-beating-and-robbing-a-prd-worker-arrested-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पीआरडी कर्मी की पिटाई व लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद से तलाश रही थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पीआरडी कर्मी की पिटाई व लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद से तलाश रही थी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 31 May 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार
जिस तरह से आरोपी शुक्रवार को सड़क पर पीआरडीकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे, उसके उलट थाने में चारों पुलिस से माफी मांगते दिखे।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गल्ला मंडी के पास सरेआम पीआरडी कर्मी दयाशंकर की पिटाई करने के साथ लूट करने के चार आरोपी युवकों को नवाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूट की रकम भी बरामद हुई है। पुलिस ने चारों को कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से सभी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए।
मोंठ के अमरा गांव निवासी पीआरडी कर्मी दयाशंकर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दयाशंकर के मुताबिक उसने मां के उपचार के लिए तालपुरा निवासी प्रशांत उर्फ गोलू से 35 हजार उधार लिए थे। पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद ड्यूटी के दौैरान गोलू ने अपने भाई ऋषभ के साथ उसे घेरकर बुरी तरह पीटा। वीडियो वायरल होने पर नवाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने पानी की टंकी के पास से तालपुरा के कुरयाना मोहल्ला निवासी प्रशांत, ऋषभ समेत सागर गेट अंदर निवासी मोहित अमरया एवं अमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी दीपक तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।
थानें के अंदर गिड़गिड़ाते हुए युवकों ने पकड़े कान
चारों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके नवाबाद थाने लाई। थाने पहुंचते ही युवकों की हेकड़ी निकल गई। जिस तरह से शुक्रवार को सड़क पर पीआरडीकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे, उसके उलट थाने में चारों पुलिस से माफी मांगते दिखे। युवकों ने कहा उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। कान पकड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए।
विज्ञापन
थाने में कान पकड़कर माफी मांगते आरोपी...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन