{"_id":"6a1ca6fd07a2dd19940585f1","slug":"military-personnel-dies-after-slipping-in-mess-lalitpur-news-c-11-1-jhs1019-806519-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेस में फिसलने से सैन्यकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेस में फिसलने से सैन्यकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आर्मी अस्पताल में तैनात सैन्यकर्मी की मेस में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। फिसलने के बाद उनके सिर में गहरी चोट आ गई। सहकर्मी उनको लेकर अस्पताल पहुंच गए। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर मथुरा रवाना हो गए।
मथुरा के राय थाना क्षेत्र के पसुआ गांव निवासी विपिन शर्मा (31) की झांसी के आर्मी अस्पताल में तैनात थी। वह यहां नर्सिंग स्टॉफ के तौर पर काम करते थे। परिजनों ने बताया तीन दिन पहले ही विपिन छुट्टी से लौटे थे। शनिवार को मेस में खाना खाने गए थे। वहां उनका पांव फिसल गया। सिर के बल नीचे गिरने से गहरी चोट आ गई। सूचना मिलने पर शनिवार रात ही सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सैन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे की सूचना मिलने पर देर-रात परिवार के लोग भी यहां आ गए। विपिन के परिवार में पत्नी सोनिया समेत दो जुड़वा छोटे-छोटे बच्चे हैं। सदर बाजार थाना प्रभारी महेश चंद के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending Videos