फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Advocates honored Srijal for winning the bronze medal

Lalitpur News: कांस्य पदक जीतने पर सृजल को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

Mon, 20 Jul 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Advocates honored Srijal for winning the bronze medal
ललितपुर। राज्य स्तरीय पैरा खेलों में शानदार उपलब्धि दर्ज कराने वाली खिलाड़ी सृजल राठौर को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। बताया गया कि इस प्रतियोगिता की पैरा-10 श्रेणी में उसे कांस्य पदक मिला है। इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का पांच अप्रैल को एसएनआई टेबल टेनिस अकादमी में किया गया था। इस प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया द्वारा किया गया था, जबकि टीएनसी स्पोर्ट्स इसके प्रायोजक थे। यह पूरा आयोजन उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन, लखनऊ व जिला टेबल टेनिस संघ और मॉडर्न अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ था। सृजल राठौर को उनकी इस शानदार खेल उपलब्धि के लिए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बृजेंद्र सिंह चौहान, शेर सिंह यादव, रवींद्र घोष, शशिकांत राजपूत, अनुराग लोधी, आकाश झा, नंदकिशोर कुशवाहा, विशाल चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed